Current Affairs

Current affairs of 13 may 2021

03:06 AM, 13-May-2021

 
 
1. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संस्था सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने किस वैक्सीन को 02 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल करने को मंजूरी प्रदान कर दी है?
 
उत्तर : भारत बायोटेक की कोवैक्सीन। 
 
2. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसे नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?
 
उत्तर : जोस जे कट्टूर। 
 
3. कौन सा केंद्रशासित प्रदेश ग्रामीण इलाकों में हर घर में पेयजल कनेक्शन पहुँचाने वाला पहला केंद्रशासित राज्य बन गया है?
 
उत्तर : पुडुचेरी। 
 
4. अफगानिस्तान में भारत के वरिष्ठ राजनयिक का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
 
उत्तर : विनेश कालरा। 
 
5. तमिलनाडु राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
 
उत्तर : आर. षणमुंगसुन्दरम। 
 
6. विभिन्न राज्यों के बाद अब किस राज्य बोर्ड ने इंटरनल मार्किंग के आधार पर दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण करने की घोषणा की है?
 
उत्तर : तेलंगाना बोर्ड। 
 
7. आज के दिन (12 मई) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
 
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस। 
 
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
 
उत्तर : 3,48,421 (4205 मौतें).
 
9. इंग्लैंड दौरे के बाद न्यूजीलैंड की किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
 
उत्तर : वीजे वाटलिंग। 
 
10. नेहरू तारामंडल की निदेशक एवं खगोल शास्त्री का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
 
उत्तर : डॉ. एन. रत्नश्री
 
Previous

Latest vacancies

    Our Materials

      Current affairs

        Latest Papers